RSSB Female Supervisor Recruitment 2026: महिला सुपरवाइजर के 72 रिक्त पदों का नोटिफिकेशन जारी , आवेदन शुरु

RSSB Female Supervisor Recruitment 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही महिलाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत पर्यवेक्षक (महिला) के 72 रिक्त पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार योग्य महिला अभ्यर्थी 7 जनवरी 2026 से 5 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। नोटिफिकेशन 6 जनवरी 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।

बोर्ड का नामराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर
विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग (WCD), राजस्थान
पोस्ट का नामपर्यवेक्षक (महिला) सीधी भर्ती 2026
पद का नामपर्यवेक्षक (महिला)
कुल पद72 पद
गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP)57 पद
अनुसूचित क्षेत्र (TSP)15 पद
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
पात्र अभ्यर्थीकेवल महिला अभ्यर्थी
न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु40 वर्ष
वेतनमानपे मैट्रिक्स लेवल–5
आधिकारिक वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.in

पदों का विवरण

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 72 पद निर्धारित किए गए हैं, जिनमें गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP) के लिए 57 पद और अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के लिए 15 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही पात्र होंगी। चयन प्रक्रिया में CET (Graduation Level) – 2024 को आधार बनाया जाएगा।

आयु सीमा और वेतनमान

आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल–5 के तहत वेतन मिलेगा।

शैक्षणिक योग्यता

नोटिफिकेशन के अनुसार अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही CET ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा उत्तीर्ण होना और कंप्यूटर से संबंधित योग्यता होना आवश्यक है।

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹600 निर्धारित किया गया है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य आरक्षित वर्गों के लिए ₹400 शुल्क रखा गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया और आवेदन तरीका

चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक महिलाएं आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकती हैं। आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना जरूरी होगा।

Leave a Comment