मकर संक्रांति पर बड़ी सौगात! Ladki Bahin Yojana में महिलाओं के खाते में आ सकते हैं सीधे ₹3000

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना से जुड़ी करीब 2.5 करोड़ से ज्यादा महिलाएं इन दिनों एक ही सवाल का जवाब तलाश रही हैं— क्या मकर संक्रांति (14 जनवरी) के मौके पर उनके खाते में 3000 रुपये आएंगे? बीते कुछ महीनों से किस्तों में देरी और अधूरी भुगतान की वजह से लाभार्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

14 जनवरी को आ सकते हैं 3000 रुपये?

हाल ही में सामने आई जानकारी के मुताबिक, 14 जनवरी 2026 को महिलाओं के खाते में दिसंबर और जनवरी महीने की किस्त एक साथ, यानी कुल 3000 रुपये ट्रांसफर किए जा सकते हैं। यह दावा स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी की उम्मीदवार तेजस्वी घोसालकर की ओर से किया गया है। उनका कहना है कि मकर संक्रांति के अवसर पर सरकार महिलाओं को यह बड़ी राहत दे सकती है।

हालांकि, अभी तक सरकार या महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसलिए फिलहाल इसे संभावित खबर माना जा रहा है, न कि पक्की जानकारी।

चुनाव और आचार संहिता बनी बड़ी बाधा

महाराष्ट्र में 15 जनवरी को नगर पालिका चुनाव होने हैं। इसी वजह से राज्य में आचार संहिता लागू है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि आचार संहिता के चलते फंड रिलीज में देरी हो सकती है। ऐसे में संभव है कि चुनाव समाप्त होने के बाद ही किस्त जारी की जाए।

नवंबर की किस्त ही मिली, 1500 रुपये आए खाते में

लाडकी बहिण योजना की लाभार्थी महिलाओं को नवंबर महीने की किस्त भी काफी देरी से मिली। पहले यह कहा गया था कि महिलाओं को 3000 रुपये एक साथ दिए जाएंगे, लेकिन इस महीने केवल 1500 रुपये ही उनके खातों में ट्रांसफर हुए। इसी वजह से अब महिलाएं दिसंबर और जनवरी की किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा योजना का लाभ

सरकार की ओर से सभी लाभार्थियों को eKYC पूरा करने का निर्देश दिया गया था। इसके लिए अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 तय की गई थी। माना जा रहा है कि बड़ी संख्या में महिलाएं तय समयसीमा तक eKYC नहीं करा सकीं।

  • जिन महिलाओं की eKYC पूरी नहीं हुई है।
  • उनके खातों में लाडकी बहिण योजना की किस्त रुक सकती है।

eKYC की तारीख नहीं बढ़ी

नगर पालिका चुनाव को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही थी कि eKYC के लिए एक और मौका दिया जाएगा, लेकिन 31 दिसंबर के बाद तारीख नहीं बढ़ाई गई। इतना ही नहीं, अब पोर्टल से eKYC का विकल्प भी हटा दिया गया है, जिससे छूट गई महिलाओं की चिंता और बढ़ गई है।

मकर संक्रांति पर 3000 रुपये आने की संभावना जरूर है, लेकिन जब तक सरकार की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं होती, तब तक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। लाभार्थियों को सलाह है कि वे सरकारी अपडेट पर नजर बनाए रखें और अफवाहों से बचें।

Leave a Comment